Personality

भक्त प्रह्लाद का विद्रोह

Share

प्रह्लाद की कहानी- निरंकुश राज्य के प्रति विद्रोह की कहानी है !

“हिरण्यकशिपू राजन्नजेयमजरामरम्‌ !
आत्मानम्प्रतिद्वन्द्वमेकराजं व्यधित्सत !”
– भागवत ७-३-१

हिरण्यकशिपु के मन में भी यही बात आयी , जो बात प्रत्येक तानाशाह के मन में आती है >>> मेरा एकाधिपत्य रहे ! !
मैं अजेय बन जाऊँ , मेरा कोई प्रतिद्वन्द्वी न हो , कोई मुझे चुनौती देने वाला न रहे !

हिरण्यकशिपु ऐश्वर्यमदमत्त था , उसके कठोर शासन से लोक सन्त्रस्त हो गया !

उसने समस्त राज्याधिकार अपने में समेट लिये , लोग उसका जय जयकार करने लगे , उसे ईश्वर मानने लगे !

वह कहा करता था कि मेरे सिवा और कोई दूसरा ईश्वर नहीं है !

इसी दैत्यराज का एक बेटा था >> प्रह्लाद !

उसने पिता से यह कह दिया कि इस विराट विश्व के संचालक आप नहीं हैं ! वह तत्त्व विराट है , जिसे हम ‘हरि’ कहते हैं !

वह सर्वत्र विद्यमान है ! प्रह्लाद ने अपने इस मत का प्रचार भी किया था !
प्रह्लाद के इस प्रचार से लोगों में विद्रोह की चेतना जगी

इस प्रकार के विद्रोह से क्रुद्ध हो कर हिरण्यकशिपु अपने ही पुत्र के वध के प्रयत्न करने लगा !

नृसिंह-अवतार का संबंध इसी प्रकरण से है ! नृसिंह ने हिरण्यकशिपु का वध किया और प्रह्लाद का राज्याभिषेक किया !

प्रह्लाद की कहानी निरंकुश राज्य के प्रति विद्रोह की कहानी है ! निरंकुश राज्य के प्रति विद्रोह भागवतधर्म का आधार है !
यह भागवतधर्म के आधार की कहानी है !

भगवान श्री नर्सिंह जयंती पर हार्दिक शुभकामनायें और बधाई !

– सौजन्य से डॉ0 श्री राजेन्द्र रंजन जी चतुर्वेदी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

विशेष – नर्सिंह मंत्र व कवच

नरसिंह मंत्र –
ॐ उग्रं वीरं महाविष्णुं ज्वलन्तं सर्वतोमुखम्। नृसिंहं भीषणं भद्रं मृत्युमृत्युं नमाम्यहम् ॥
(हे क्रुद्ध एवं शूर-वीर महाविष्णु, तुम्हारी ज्वाला एवं ताप चतुर्दिक फैली हुई है। हे नरसिंहदेव, तुम्हारा चेहरा सर्वव्यापी है, तुम मृत्यु के भी यम हो और मैं तुम्हारे समक्षा आत्मसमर्पण करता हूँ।)

नृसिंह रक्षा मंत्र.

ॐ नमो महा नरसिंहाय-सिंहाय सिंह-मुखाय विकटाय वज्रदन्त-नखाय माम् रक्ष-रक्ष मम शरीरं नख-शिखा पर्यन्तं रक्ष रक्षां कुरु-कुरु मदीय शरीरं वज्रांगम कुरु-कुरु पर-यंत्र, पर-मंत्र, पर-तंत्राणां क्षिणु-क्षिणु खड्गादि-धनु-बाण-अग्नि-भुशंडी आदि शस्त्राणां इंद्र-वज्रादि ब्रह्मस्त्राणां स्तम्भय-स्तम्भय, जलाग्नि-मध्ये रक्ष गृह-मध्ये ग्राम-मध्ये नगर-मध्ये नगर-मध्ये वन-मध्ये रण-मध्ये श्मशान-मध्ये रक्ष-रक्ष,राज-द्वारे राज-सभा मध्ये रक्ष रक्षां कुरु-कुरु, भूत-प्रेत-पिशाच -देव-दानव-यक्ष-किन्नर-राक्षस, ब्रह्म-राक्षस, डाकिनी-शाकिनी-मौन्जियादि अविधं प्रेतानां भस्मं कुरु-कुरु भो:अत्र्यम- गिरोसिंही-सिंहमुखी ज्वलज्ज्वाला जिव्हे कराल-वदने मां रक्ष-रक्ष, मम शरीरं वज्रमय कुरु-कुरु दश-दिशां बंध-बंध वज्र-कोटं कुरु-कुरु आत्म-चक्रं भ्रमावर्त सर्वत्रं रक्ष रक्ष सर्वभयं नाशय-नाशय व्याघ्र -सर्प-वराह-चौरदिन बन्धय-बन्धय, पिशाच-श्वान दूतान्कीलय-कीलय हुम् हुम् फट।।

श्री नृसिंह कवच

(नृसिंह कवच जो शत्रु से रक्षा करे। शत्रु मारण में भी इसका प्रयोग किया जाता है। सूर्य मंगल राहु की युति वाले पाठ करे बहुत लाभ मिलेगा सभी प्रकार के शारीरिक रोग और शत्रुओका नाश करने वाला नरसिंह भगवान् का यह कवच पाठ, आपके शरीर की रक्षा करता है और ऊपरी बाधाओं का शमन करता है श्री नृसिंह कवच का पाठ करने से जातक के जीवन में नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं ! जो भी व्यक्ति या जातक श्री नृसिंह कवच का नियमित रूप से पाठ करता हैं तो उसके ऊपर किसी भी प्रकार का काला जादू, तंत्र, मंत्र, भूत, प्रेत, आत्माओं, नकारात्मक विचारों, व्यसनों और हानिकारक शक्तिओं से मुक्ति पा सकते हैं !)

।। श्री नृसिंह कवच ।।

विनयोग-
ॐ अस्य श्रीलक्ष्मीनृसिंह कवच महामंत्रस्य ब्रह्माऋिषः, अनुष्टुप् छन्दः, श्रीनृसिंहोदेवता, ॐक्षौ बीजम्, ॐ रौं शक्तिः, ॐ ऐं क्लीं कीलकम् ,मम सर्वरोग, शत्रु, चौर, पन्नग, व्याघ्र, वृश्चिक, भूत-प्रेत, पिशाच, डाकिनी-शाकिनी, यन्त्र मंत्रादि, सर्व विघ्न निवाराणार्थे श्री नृसिहं कवचमहामंत्र जपे विनयोगः।।

एक आचमन जल छोड़ दें।

अथ ऋष्यादिन्यास –

ॐ ब्रह्माऋषये नमः शिरसि।
ॐ अनुष्टुप् छन्दसे नमो मुखे।
ॐ श्रीलक्ष्मी नृसिंह देवताये नमो हृदये।
ॐ क्षौं बीजाय नमोनाभ्याम्।
ॐ शक्तये नमः कटिदेशे।
ॐ ऐं क्लीं कीलकाय नमः पादयोः।
ॐ श्रीनृसिंह कवचमहामंत्र जपे विनयोगाय नमः सर्वाङ्गे॥

अथ करन्यास–
ॐ क्षौं अगुष्ठाभ्यां नमः।
ॐ प्रौं तर्जनीभ्यां नमः।
ॐ ह्रौं मध्यमाभयां नमः।
ॐ रौं अनामिकाभ्यां नमः।
ॐ ब्रौं कनिष्ठिकाभ्यां नमः।
ॐ जौं करतलकर पृष्ठाभ्यां नमः।

अथ हृदयादिन्यास –
ॐ क्षौ हृदयाय नमः।
ॐ प्रौं शिरसे स्वाहा।
ॐ ह्रौं शिखायै वषट्।
ॐ रौं कवचाय हुम्।
ॐ ब्रौं नेत्रत्रयाय वौषट्।
ॐ जौं अस्त्राय फट्।

नृसिंह ध्यान –
ॐ सत्यं ज्ञान सुखस्वरूप ममलं क्षीराब्धि मध्ये स्थित्।
योगारूढमति प्रसन्नवदनं भूषा सहस्रोज्वलम्।
तीक्ष्णं चक्र पीनाक शायकवरान् विभ्राणमर्कच्छवि।
छत्रि भूतफणिन्द्रमिन्दुधवलं लक्ष्मी नृसिंह भजे॥

कवच पाठ–

ॐ नमोनृसिंहाय सर्व दुष्ट विनाशनाय सर्वंजन मोहनाय सर्वराज्यवश्यं कुरु कुरु स्वाहा।

ॐ नमो नृसिंहाय नृसिंहराजाय नरकेशाय नमो नमस्ते।

ॐ नमः कालाय काल द्रष्ट्राय कराल वदनाय च।

ॐ उग्राय उग्र वीराय उग्र विकटाय उग्र वज्राय वज्र देहिने रुद्राय रुद्र घोराय भद्राय भद्रकारिणे ॐ ज्रीं ह्रीं नृसिंहाय नमः स्वाहा !!

ॐ नमो नृसिंहाय कपिलाय कपिल जटाय अमोघवाचाय सत्यं सत्यं व्रतं महोग्र प्रचण्ड रुपाय।

ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं ॐ ह्रुं ह्रुं ह्रुं ॐ क्ष्रां क्ष्रीं क्ष्रौं फट् स्वाहा।

ॐ नमो नृसिंहाय कपिल जटाय ममः सर्व रोगान् बन्ध बन्ध, सर्व ग्रहान बन्ध बन्ध, सर्व दोषादीनां बन्ध बन्ध, सर्व वृश्चिकादिनां विषं बन्ध बन्ध, सर्व भूत प्रेत, पिशाच, डाकिनी शाकिनी, यंत्र मंत्रादीन् बन्ध बन्ध, कीलय कीलय चूर्णय चूर्णय, मर्दय मर्दय, ऐं ऐं एहि एहि, मम येये विरोधिन्स्तान् सर्वान् सर्वतो हन हन, दह दह, मथ मथ, पच पच, चक्रेण, गदा, वज्रेण भष्मी कुरु कुरु स्वाहा।

ॐ क्लीं श्रीं ह्रीं ह्रीं क्ष्रीं क्ष्रीं क्ष्रौं नृसिंहाय नमः स्वाहा।

ॐ आं ह्रीं क्ष्रौं क्रौं ह्रुं फट्।

ॐ नमो भगवते सुदर्शन नृसिंहाय मम विजय रुपे कार्ये ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल असाध्यमेनकार्य शीघ्रं साधय साधय एनं सर्व प्रतिबन्धकेभ्यः सर्वतो रक्ष रक्ष हुं फट् स्वाहा।

ॐ क्षौं नमो भगवते नृसिंहाय एतद्दोषं प्रचण्ड चक्रेण जहि जहि स्वाहा।

ॐ नमो भगवते महानृसिंहाय कराल वदन दंष्ट्राय मम विघ्नान् पच पच स्वाहा।

ॐ नमो नृसिंहाय हिरण्यकश्यप वक्षस्थल विदारणाय त्रिभुवन व्यापकाय भूत-प्रेत पिशाच डाकिनी-शाकिनी कालनोन्मूलनाय मम शरीरं स्तम्भोद्भव समस्त दोषान् हन हन, शर शर, चल चल, कम्पय कम्पय, मथ मथ, हुं फट् ठः ठः।

ॐ नमो भगवते भो भो सुदर्शन नृसिंह ॐ आं ह्रीं क्रौं क्ष्रौं हुं फट्।

ॐ सहस्त्रार मम अंग वर्तमान ममुक रोगं दारय दारय दुरितं हन हन पापं मथ मथ आरोग्यं कुरु कुरु ह्रां ह्रीं ह्रुं ह्रैं ह्रौं ह्रुं ह्रुं फट् मम शत्रु हन हन द्विष द्विष तद पचयं कुरु कुरु मम सर्वार्थं साधय साधय।

ॐ नमो भगवते नृसिंहाय ॐ क्ष्रौं क्रौं आं ह्रीं क्लीं श्रीं रां स्फ्रें ब्लुं यं रं लं वं षं स्त्रां हुं फट् स्वाहा।

ॐ नमः भगवते नृसिंहाय नमस्तेजस्तेजसे अविराभिर्भव वज्रनख वज्रदंष्ट्र कर्माशयान् रंधय रंधय तमो ग्रस ग्रस ॐ स्वाहा।

अभयमभयात्मनि भूयिष्ठाः ॐ क्षौम्।

ॐ नमो भगवते तुभ्य पुरुषाय महात्मने हरिंऽद्भुत सिंहाय ब्रह्मणे परमात्मने।

ॐ उग्रं उग्रं महाविष्णुं सकलाधारं सर्वतोमुखम्।

नृसिंह भीषणं भद्रं मृत्युं मृत्युं नमाम्यहम्

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

 2,734 total views,  1 views today

bookpanditgonline

Recent Posts

।। धर्म ।।

धर्म का सवाल मूल रूप से व्यष्टि और समष्टि के सम्बन्ध का प्रश्न है !… Read More

2 years ago

साकार कि निराकार

(धर्म-कर्म, पांचवी कहानी) गाड़ी सरपट दौड़े जा रही थी, पता नहीं कब आंख लग गई… Read More

2 years ago

“देवशयनी-एकादशी”

आज देव-शयनी एकादशी है। मान्यता है कि इस दिन कल्याण करने वाले भगवान विष्णु चार… Read More

3 years ago

भैरव-जयंती (भैरवाष्टमी विशेष)

!! श्री भगवत्या: राजराजेश्वर्या: !! महाकाल-भैरव को भगवान शंकर का पूर्ण रूप माना गया है।… Read More

3 years ago

अवधूत दत्तात्रेय

भारतीय - विद्या परंपरा और उपासना के इतिहास में दत्तात्रेय की महिमा व्यापक है ।… Read More

3 years ago

सृजन

हमारे पड़ौस में राजवंशी साहब रहते हैं । बेटे की सगाई हुई तो एक मंजिला… Read More

4 years ago

This website uses cookies.